दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला , आरोपित पति गिरफ्तार
डोरीगंज (सारण) :
“””””””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरी गाँव मे दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे विवाहिता बिमल देवी ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे पति धनन्जय साह अपने माता पिता एवं बहन के साथ मिलकर हमेशा दहेज की माँग करते है एवं मेरे साथ मारपीट करते है और मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले के मुख्य आरोपित विवाहिता के पति धनन्जय साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।