बनियापुर के गंडक कॉलनी के निकट हुआ हादसा


दैनिक खोज खबर/बनियापुर(सारण)। रविवार को मलमलिया से छपरा जा रही मुन्ना बस सर्विस की बस जैसे ही बनियपुर से खुली तो गंडक कॉलोनी के पास एक टोटो को बचाने में एनएच 331 पर लगे विधुत पोल से टकराकर पलट गई। बस पलटने की सूचना पर स्थानीय लोग आनन फानन में पहुंच कर बस में फसे यात्रियों को निकला, तब तक पुलिस और एम्बुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंच गयी। गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को बनियापुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि चालक शराब के नशे में था और बनियापुर से आगे बढ़ते ही बनियापुर के गंडक कॉलोनी के निकट पहुंची की बस की स्पीड तेज कर दी तभी सामने से जा रही टोटो को देख चालक ने ब्रेक लगाया। जिसके बाद बस विधुत पोल से टकरा गया और फिर गड्ढे में पलट गई, घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हुए है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी पलटते ही चालक बस छोड़ कर भाग गया। चालक की केबिन से पॉलिथिन में शराब पुलिस ने बरामद किया है। वही घायल में तीन की स्थिति गंभीर है, जिसका इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है। गंभीर लोगों को सदर अस्पताल छपरा भेजा जा रहा है।