बीईओ के निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के प्रभारी बीईओ मीनू कुमारी ने शनिवार को प्रखंड के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय बघौना 2.30 बजे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा 2.40 बजे व उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ 2.50 पर बंद मिले । उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से शो कॉज किया जाएगा।
———-