• डाटा अपरेटर हड़ताल पर 

सारण/मढ़ौरा। बाढ़ राहत सहायता राशि हेतु डाटा इंट्री में नाम के छुटने को लेकर प्रखंड में जुटी भीड़ ने आक्रोशित होकर एक कार्यपालक सहायक को पीट दिया । कार्यापालक सहायक के पिटाई से आक्रोशित हुये अन्य कार्यपालक सहायक ने डाटा इंट्री का काम बंद कर बिरोध पर उतर गये । सीओ रवि रंजन पाण्डेय ने मामले की जानकारी के बाद कार्यपालक सहायक को समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यपालक सहायक नही माने । कार्यपालक सहायक के काम नही करने से डाट इंट्री का कार्य बाधित रहा । मामले को लेकर सीओ रवि रंजन पाण्डेय ने बताया कि आपदा राशि भेजने का कार्य अंचल के द्वारा तेजी से किया जा रहा है । नाम छुटने और नाम जोड़ने के अफवाह में काफी संख्या में लोग जुट कर दबाव बनाने का काम कर रहे है । इससे कार्य की गति प्रभावित हो रही है । सीओ ने बताया कि मामले को लेकर कार्यपालक सहायक मो शकील के द्वारा स्थानीय थाना में एक लिखित शिकातय दी गयी है ।