समाजसेवी व बीजेपी नेता भृगुनाथ प्रसाद की मनी पुण्यतिथि
#परवेज अख्तर/सिवान,
सीवान :
शहर के राजेन्द्र पथ स्थित आवास पर गुरुवार को समाजसेवी व बीजेपी नेता भृगुनाथ प्रसाद की पुण्यतिथि मनायी गई। अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता सुनीलदत्त शुक्ला ने की। कहा कि वे नगर परिषद के पूर्व उपसभापति भी रह चुके हैं। उनके आदर्श व विचार आज भी हमलोगों के बीच जिंदा है। मौके पर गजाधर दास विद्रोही, प्रो. मनोरंजन प्रसाद, शिवनाथ सिंह, राजेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना, रंगबहादुर सिंह, वाल्मीकि प्रसाद यादव, लक्ष्मण प्रसाद, कृष्णा, सुरेखा, मुन्नी, कविता व मुकेश कुमार थे।




Recent Comments