बेतिया – गौनाहा:-21 जनवरी को मानव श्रृंखला सफल बनाने को लेकर निकाली गई मोटरसाइकिल से जन जागरूकता रैलीन्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
पश्चिमी चम्पारण गौनाहा 21 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को मोटरसाइकल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व वीडियो श्रीकांत ठाकुर ने किया।

रैली को संबोधित करते हुए वीडियो ने कहा कि मुख्यमंत्री के सपनों को सकार करने के लिए हमें एकजुट हो लोगो में जन जागरूकता लानी होगी। वही मौके पर बड़े बैनर के साथ सौकडो के संख्या में मोटरसाइकल रैली निकाली गई। जो गौनाहा मुख्यालय से पिपरिया, पिपरा चौक, जमुनीया बजार, सहोदरा थाना, मंदिर, डुमरिया, दोमाढ पंडई पुल होते मुख्यालय पहुंच समाप्त हुई ।

मौके पर जहां अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार सिंहा, गौनाहा थानाध्यक्ष रणबीर कुमार झा बीसीओ कृष्ण नारायण दीक्षित, आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार उपस्थित थे । वहीं शिक्षकगण, टोलासेवक वरीय प्रेरक बुद्धेश्वर प्रसाद, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार,  इंदिरा आवास सहायक, पंचायत सचिव शामिल थे।

शराब की भांति बाल विवाह, दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने ठाना है कि बिहार से इस कोढ को जड़ से मिटाना है ।

विदित हो कि गौनाहा प्रखंड में 21 जनवरी को 31 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी जो प्रखंड मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर पचरूखीया चौक तक व प्रखंड मुख्यालय दोमाढ पंचायत होते हुऐ सहोदरा थाना से पिपरा तक 12 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनेगी ।