
मढ़ौरा। स्थानीय स्टेशन रोड में अहले सुबह एक सीमेंट लदा ट्रक पलटने से रोड किनारे घर के आगे खाट पर सोए दो बच्चों समेत एक वृद्ध महिला बाल बाल बच गई।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह एक सीमेंट लदी ट्रक स्टेशन रोड स्थित एक दुकान पर अनलोड के लिए जा ही रहा था कि कुछ दूर पहले बाढ़ से क्षतिग्रस्त रोड पर चक्का धंसने से पलटी मार दिया।जहां पर अपने घर के सामने खाट पर सोए दो बच्चे व बूढ़ी दादी बाल बाल बच गई।इसको लेकर हो हल्ला होने पर ड्राइवर व खलासी मौके से फरार हो गए।वही बाद में दुकानदार ने गाड़ी से सीमेंट मजदूर लगाकर अनलोड करा लिया।जबकि देर शाम तक ट्रक वही था।घर वालो ने बताया कि क्षतिग्रस्त रोड की मरम्मति के नाम पर नगर प्रशासन केवल खानापूर्ति किया है।जबकि इसकी सूचना कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित रूप में दी गई है।लेकिन प्रशासन सुधि नही ले रहा है,जबकि इस जगह पर पिछले दिनों भी एक ट्रक ने पलटी मारी थी।मालूम हो कि प्रशासन ने नगर में कई स्थानों पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त रोड को ईंट के टुकड़ो से भरा है।लेकिन सामुचित तरीके से रोड दुरुस्त नहीं कराया।जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही है।




Recent Comments