सारण में जाम लगने के कारण नवजात की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया पथराव
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
जिले के दिघवारा प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किये गए एक नवजात की मौत पटना ले जाने के क्रम में रास्ते मे हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार दिघवारा सीएचसी से नवजात को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था। वही मुख्यमंत्री के मढौरा आगमन को ले प्रशासन ने शीतलपुर बाजार के निकट दरियापुर मोड़ पर ट्रैफिक रोके रखा था।

नवजात के परिजनों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से काफी निवेदन किया मगर उन्हें जाने नही दिया गया। करीब एक घण्टे बाद नवजात ने दम तोड़ दिया जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें दिघवारा बीडीओ की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
हालांकि बाद में यह सूचना आयी कि मुख्यमंत्री का मढौरा आने का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।




Recent Comments