
पूजा में व्यवधान डालने की मामला उजागर
बिदुपुर(वैशाली) : बिदुपुर थाना के चांदपुरा चक बिहारी काजी पट्टी गांव स्थित चांदनी चौक पर मा दुर्गा के पूजा पण्डाल में प्रतिमा के सामने गुमटी रखकर पूजा में व्यवधान डालने की मामला उजागर हुआ है।इस सम्बन्ध में पूजा समिति के सचिव तपलेश्वर सिंह द्वारा सी ओ से लिखित शिकायत भी किया गया है। श्री सिंह ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि चांदपुरा सैदाबाद निवासी सुबोध कुमार सिंह द्वारा दुर्गा जी के प्रवेश द्वार के सामने ही गुमटी परिवार के सदस्यो एवम असामाजिक तत्वों के सहयोग से लाकर रख दिया गया है,जिसके कारण शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया है।गुमटी रखने के कारण पण्डाल और स्टेज बनने में रुकावट हो रही है।उन्होंने ऐसे लोगो के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।श्री सिंह ने इस सम्बन्ध में स्थानीय थाना सहित अन्य वरीय पदाधिकारी को भी लिखित सूचना दी है।बिदुपुर थाने की पुलिस द्वारा स्थल निरीक्षण जाकर किया गया है।गुमटी रखने के कारण पूजा स्थल के निकट तनाव पैदा होने की सूचना है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा बताया गया कि गुमटी रखे जाने की शिकायत प्राप्त हुआ है।सी ओ के आने के बाद उक्त स्थल पर जाकर सशस्त्र बल एवम पुलिस पदाधिकारी को भेजकर दुर्गा जी के प्रवेश द्वार के सामने से गुमटी हटवा दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि किसी तरह का तनाव नही है।पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।




Recent Comments