बैट्री दुकान से चोरी गईं सभी बैट्री खेत से बरामद
भेल्दी : भेल्दी वायरलेस के समीप बिहार बैट्री सर्विस दुकान से सोमवार की रात्रि चोरी हुई, 13 बैट्रियां दुकान के पास ही एक खेत से बुधवार की सुबह बरामद हो गई है।इस सम्बंध में दुकानदार शमशाद आलम ने थाने में लिखित आवेदन दिया था।जिसमें 2 हजार रुपये नगद समेत 13 बैट्रियां चोरी हुई थी।चोरी के घटना के स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश थी।पुलिस के भय के कारण चोरों ने सभी बैट्रियां खेत मे रख दिए।सुबह ग्रामीण ने जब देखा तो सूचना स्थानीय पुलिस को दी।पुलिस ने सभी समान दुकानदार को सौप दिया।मौके भेल्दी मुखिया प्रतिनिधि राहुल सिंह, मुखिया रमेश यादव,अरुण राय,बड़ेलाल यादव व अन्य थे।




Recent Comments