
परसा में सूमो गाड़ी से अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो धंधेबाज धराये,शराब व गाड़ी जप्त
परसा (सारण)।वाहन चेकिंग के दौरान रविवार के देर शाम स्थानीय थाना क्षेत्र गंडक प्रॉजेक्ट के समीप एसएच-73 पर एक एक सोमो गोल्ड गाड़ी में 34 काटुन 180 मिली का और 1632 पीस अंग्रेजी शराब फ्रूटी पाउच जो यूपी से हाजीपुर ले जा रहा था। इसी दौरान में गंडक पॉजेक्ट के समीप दो शराब धंधेबाज को एसआई उमप्रकाश सिंह और अकलेश्वर राम ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार शराब धंधेबाज वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के महनार गाव निवासी दिलीप सिंह का 27 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार तथा वैशाली जिले के ही राघोपुर थाना क्षेत्र फतेपुर गाव निवासी राजन पण्डित का 22 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बताया जाता है।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि शराब धंधेबाज को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छपरा जेल भेज दिया।




Recent Comments