
सड़क हादसें में बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत,गाँव में पसरा सन्नाटा
हाजीपुर (वैशाली) : जिले के सदर थाने के सेंदुआरी के समीप सड़क हादसे में दो युवकों की मौत की खबर जैसे ही बिदुपुर थाना के मधुरापुर गांव पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ दोनों के घर पर ढांढस बंधाने के लिए जुट गई।सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि मधुरापुर गांव के स्वर्गीय राम बालक सिंह का पुत्र कुंदन सिंह एवं राम प्रवेश सिंह के पुत्र अमित कुमार की उस वक्त सड़क हादसे में मौत हो गई जब दोनों एक ही बाइक से महुआ की ओर जा रहे थे। उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार मृतक कुंदन कुमार दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के एक जज का निजी चालक था। वह बीते शनिवार को ही दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आया था। उसकी मां एक बैंक के शाखा प्रबंधक के घर में घरेलू कार्य कर करती है। कुंदन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वहीं मृतक अमित के पिता राम प्रवेश सिंह पेपर हॉकर थे। अभी वे खेती करते है। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। मुखिया पूनम देवी, लव सिंह, पैक्स अध्यक्ष विजय झा, बीजेपी मंडल पूर्वी अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह एवं जद यू प्रखंड राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख मुआवजा देने की मांग की है।




Recent Comments