प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का लिया गया शपथ

इशुआपुर/सारण: छात्र जदयू के प्रदेश सचिव रजनीश सिंह द्वारा प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के माध्यम से सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के छात्रों को प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने लिए जागरूक किया जा रहा है।इस अभियान की शुरुआत 25 अक्टूबर को डी० पी० एस० इंग्लिश स्कूल से किया गया। जिसमें सैकड़ो स्कूली छात्रों ने प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का शपथ लिए।जिसमे मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश सिंह,धीरज कुशवाहा,मनीष कुमार,सुनीता देवी,सुलेखा कुमारी,नेहा कुमारी,ममता कुमारी,साबित कुमारी, मुस्कान , छोटी , मनीष , पंकज प्रिंस , मोहित सहित दर्ज़नो शिक्षक और बच्चे मौजूद थे।इस मौके पर छात्र जदयू के प्रदेश सचिव रजनीश सिंह ने कहा कि दीवाली में उड़ाए जाने वाले पटाखों से प्रदूषण ज्यादा उतपन्न होती है जो हमारे वातावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है।इसलिए आइये हम सब मिलकर शपथ ले कि इस बार की दीवाली प्रदूषण मुक्त मनाएंगे।