परिजनों में मचा कोहराम

✍परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के सकरा गांव में मछली पकड़ने के दौरान एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उसका शव ग्रामीणों ने शनिवार की अल सुबह तालाब से निकाला। मृतक सकरा निवासी मंटू महतो का पुत्र सचिन कुमार (14)बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सचिन कुमार शुक्रवार को जाल लेकर चंवर में मछली पकड़ने गया था। शुक्रवार की देर रात्रि तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन को इसकी चिंता हुई। परिजन उसकी खोजबीन करनेलगे, लेकिन कहीं कोई अता- पता नहीं चल सका। शनिवार की अल सुबह जब इस
घटना की सूचना महाराजगंज पूर्व प्रखंड प्रमुख इम्तेयाज अहमद को लगी तो उन्होंने अपने स्तर से शाहपुर गांव से आए मलाहों के माध्यम से तालाब में तलाशी शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पोखरे से उसका शव बरामद किया गया। उसका शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।