शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

✍परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन (सिवान) : चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव से पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 20 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज गांव का ही नगीना यादव है। पुलिस को छापेमारी में इसके घर के पीछे शौचालय की टंकी से 180 एमएल का 20 बोतल शराब बरामद किया गया।