
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश गुरुवार 23 अगस्त को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय लेकर सीवान पहुंच रहें हैं । उक्त जानकारी सीवान भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य पाठक ने दी । उन्होंने बताया कि अस्थि कलश गुरुवार के सायंकाल चार बजे सड़क मार्ग से दरौदा पहुचेगा ।उसके बाद पचरुखी होते हुए सीवान के JP चौक स्थित VM मध्य विद्यालय के परिसर में अस्थि कलश पहुंचेगा, जहां सायंकाल 07 :00 बजे से एक श्रधंजलि सभा आयोजित की जाएंगी । इस मौके पर आम लोग भारत रत्न अटल जी के अस्थियों को अपनी श्रध्दांजलि अर्पित करेंगे । मीडिया प्रभारी श्री पाठक ने बताया कि श्रद्धेय अटल जी के अस्थि कलश के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व छपरा के सांसद राजीवप्रताप रूढ़ी , महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक मिथलेश तिवारी , पूर्व मंत्री व सीवान के विधायक व्यास देव प्रसाद सहित सीवान भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता चल रहे है ।




Recent Comments