अपहरण की अफवाह से अफरा-तफरी

#परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी(सिवान): बुधवार की दोपहर गुठनी चौराहा पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायब हो गया जब एक महिला द्वारा बेटे के अपहरण की बात कह शोर मचाया गया। आसपास के लोग दौड़कर महिला के पास पहुंचे और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। लेकिन थोड़ी देर बाद महिला का बेटा सही सलामत मिल गया। मामला महिला से सोने की चेन की ठगी का निकला। बताया जाता है कि महिला मधु देवी ने बताया कि मैं अपने ससुराल यूपी के लभकनी से आई और गुठनी चौराहा पर सवारी गाड़ी से उतर कर जा रही थी।