अभियंता होंगे सम्मानित

✍परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : महाराजगंज शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को ले अनुमंडल प्रशासन विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नीरज कुमार को मौनिया बाबा मेले में सम्मानित करेगा। इस संबंध में एसडीओ मंजीत कुमार ने मेला की तैयारी के दौरान कहा कि कनीय विद्युत अभियंता बिजली के मामले में हमेशा तत्पर रहते हैं। 10-11 बजे रात्रि को भी यदि बिजली सप्लाई बंद हो जाती है तो वे अपने लाइनमैनों के साथ बिजली व्यवस्था बहाल करा देते हैं। एसडीओ ने कहा कि ऐसा पदाधिकारी हर विभाग में रहना चाहिए।