मांझी(सारण)। मांझी पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या दस के दर्जनों लोगों ने पीएचईडी द्वारा नल जल योजना कार्य धीमी गति से करने के विरुद्ध सारण के समाहर्ता समेत कई अधिकारियों को एक ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पीएचईडी के संवेदक द्वारा पांच माह पूर्ब बोरिग गाड़ तो दिया गया लेकिन पाइप लाइन का कार्य अभी तक अधूरा है। संवेदक द्वारा पीसीसी सड़क को खोद कर गड्ढा बना दिया है जिससे आवागम में भी काफी परेशानी होती है। गड्डे के कारण आये दिन मुहल्ले के छोटे-छोटे बच्चे गिर कर घायल हो जाते है। नल जल का कार्य पूरा नही होने के कारण बरसात के मौसम में उक्त वार्ड के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों ने तत्काल मानक के अनुरूप कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगायी है। ज्ञापन देने वालो में फिरोज अहमद,मोहम्द जियावल हक,दीपक कुमार साह, पंकज कुमार साह, भागमनी देवी,राजू साह,नागेंद्र ठाकुर,राज कुमार साह,माया देवी सहित दर्जनों लोग शामिल है।