
परसा-बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीडीओ रजतकिशोर सिंह की अध्यक्षता में उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सभी प्रखंड के एचएम के साथ बैठक आयोजित किया गाय।बैठक में मुख्य रूप से चुनाव को लेकर मतदान केंद्र पर रैम्प,पानी बिजली पंखा शौचालय सोसल डिस्टेंसिंग के लिए दो दो फिट पर गोला बनाये जाने के बारे बीडीओ रजतकिशोर सिंह ने जनकारी दिया।वही कई बूथों पर अभी भी शौचालय साफ सफाई नही कराए गये है।जिसको लेकर बीडीओ ने 24 घण्टे के अंदर कार्य पूर्ण करने को लेकर निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित एचएम को बीइओ द्वारा करी चेतवानी देने का निर्देश दिया। 3नवम्बर को मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर पाँच शिक्षिकाएं द्वारा टोली बनाकर डोर टू डोर जाकर युवा महिला मतदाताओं को रंगोली मेंहदी प्रतियोगता माध्यम से जागरूक करने का निर्देश दिया।




Recent Comments