परसा मेंं दिवंगत अटल जी की याद मेंं शोक सभा

#दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर प्रखंड के अलग-अलग स्थानों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे पूर्व प्रधानमंत्री के तैलय् चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।परसा मेंं आयोजित श्रधांजलि सभा मेंं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने वाजपेयी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा किया।

वहीं पेट्स विद्यालय में निदेशक प्रोफेसर शिवा नंद उपाध्याय के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया।और तैलय् चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।इस मौके पर भाजपा के अर्जुन सिंह , बलराम तिवारी , चंद्रदेव सिंह, शिव कुमार प्रसाद राय , प्रभु कुँअर , डॉ विनय कुमार शर्मा, अनिल कुमार सिंह , डॉ अजित कुमार , बीडीओ रजत किशोर सिंह , सीओ राम भजन राम, प्रो विमल प्रसाद , गाया सिंह , शैलेश गिरी, रामजतन सहनी समेत दर्जनो शामिल थे।
परसा मेंं दिवंगत अटल जी की याद मेंं शोक सभा




Recent Comments