सिवान :कमल क्लब के गठन पर जोर
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
दारौंदा (सिवान) :
धनौती गांव स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में भाजयुमो की बैठक जिला मंत्री आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमल क्लब के गठन करने पर विचार पर चर्चा किया गया। इसके लिए हसनपुरा पूर्वी में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मंजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह,
सिसवन में मंजीत सिंह, दारौंदा राजन कुमार सिंह को प्रभारी बनाया गया। हसनपुरा पूर्वी में राजेश गिरि को तथा दारौंदा में दीपू कुमार तिवारी उर्फ साधु बाबा को कमल क्लब का संयोजक बनाया गया। बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, दारौंदा विधान प्रभारी रूपेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, आदित्य श्रीवास्तव तथा कमल क्लब संयोजक संजय राजा, अजय पांडेय आदि उपस्थित थे।




Recent Comments