मढ़ौरा मेंं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित की श्रधांजलि सभा , दिवंगत अटल जी के सम्मान मेंं निकाला तिरंगा मार्च

मढ़ौरा (सारण): स्थानीय महावीर भवन मेंं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा औऱ मार्च का आयोजन किया। जिसमें उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी। दिवंगत आत्मा के शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया। तदुपरांत कार्यकर्ताओं ने अटल जी के सम्म्मान मेंं तिरंगा मार्च निकाला।

मार्च मेंं ‘अटल अमर रहे’ , ‘ जब तक धरती पर सूरज-चांद रहे , अटल तेरा नाम रहे’ के उदघोष से नगर गूंजा। मार्च मेंं सभी ने तिरंगा लेकर नगर भ्रमण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक लालबाबू राय, नगर मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिह, उदय प्रताप सिंह मुकेश , शंभू प्रसाद सिंह , डॉ.राम बाबू सिह, श्यामनन्दन सिह विद्रोही,नागेन्द्र राय , मुन्ना लाल गुप्ता , मैनेजर राय , सिकंदर राय , तेज नारायन सिंह समेत दर्जनो लोग मार्च मेंं शामिल थे।
—————————————————

मढ़ौरा प्रखण्ड क्षेत्र के जी० डी० पब्लिक स्कूल औदालपट्टी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्राद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे अटल जी के विकास कार्यो पर विस्तृत चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अटल जी सारण बिहार व देश के विकास के लिए काफी गम्भीर थे, उन्होंने अपने सरकार में बिहार का मजबूत भागीदारी दिए।उन्हें सभी लोगो ने स्नेहील श्राद्धाजंलि अर्पित किया ।


इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ० रामबाबू सिंह, शम्भू सिंह, अवधेश कुमार, उमेश सिंह, बीडीसी दिनानाथ सिंह, मुकेश कुमार, श्यामनंदन शर्मा विद्रोही, राजन कुमार, बबलू सर, रविन्द्र पाण्डेय,आरपी सिंह, चंदन कुमार सहित सैकड़ो लोग श्राद्धाजंलि सभा मे उपस्थित थे।
मढ़ौरा मेंं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित की श्रधांजलि सभा , दिवंगत अटल जी के सम्मान मेंं निकाला तिरंगा मार्च




Recent Comments