पान दूकानदार से अपराधियो ने किया लूट
परसा (सारण)-थाना क्षेत्र के जमलकी पुरे छपरा सड़क पर बाईक पर सवार अज्ञात तिन नकाबपोस अपराधियो ने पान दुकानदार को घेर कर 18 सौ रूपये मोबाईल टॉर्च समेत अन्य सामान लूट कर भागने में सफल रहा।पीड़ित दुकानदार थाना क्षेत्र के जमलकी गाँव के हदीस अंसारी का पुत्र जहाँगीर अंसारी बताया जाता है।इस सम्बन्ध में पीड़ित दूकानदार ने जहाँगीर ने बताया कि गत गुरुवार की रात्री में मकेर बजार से अपनी पान दूकान को बन्द कर प्रति दिन की भाँति साईकिल से 8 बजे घर लौट रहा था।तभी पीछे से बाईक पर सवार मुंह बांधे तिन अज्ञात अपराधी साईकिल में ठोकर मार गिरा दिया और गर्दन में फंदा लगाकर पॉकेट में रखे 18 सौ रूपये मोबाईल टॉर्च आधार कार्ड समेत अन्य सामान की झोली लेकर पुरे छापर की तरफ फरार हो गया।मालूम हो की गत दस बर्ष पूर्व से इसी मार्ग से दूकानदार आते जाते थे।पहली बार पान दुकानदार की गाँव में ही लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियो ने ब्यवसाई में दहसत पैदा कर दिया है।जिससे गाँव के अन्य दुकानदारो में भय ब्याप्त हो गया है।