समस्तीपुर: ग्राम सभा का आयोजन
##न्यूज इनपुट-केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भुसवर पंचायत भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्राथमिकता सूची में संयुक्त परिवार का नाम विलोपित करने एवं वैसे परिवार जो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने का पछता रखते हैं। वैसे परिवार का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की प्राथमिकता सूची में नाम जोड़ने हेतु आज दिनांक 24/07/2018 को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया मनोज कुमार ने किया।तथा अपने संबोधन में कहा कि जिस परिवार का नाम आवास योजना सूची में नहीं जोड़ा गया है ।उसे जोड़ा जाएगा ।मौके पर ग्राम सेवक विमलेश पाठक ,उप मुखिया अमरेश प्रसाद महतो,मणिकांत ईश्वर,केशव बाबू,वार्ड सदस्य सदस्य बीना देवी, तथा राजेश कुमार ,चंदन कुमार,गौरव कुमार गंगा प्रसाद,आदि अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।