समस्तीपुर :शौचालय निर्माण अनुदान भुगतान की जांच की मांग 
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

दलसिंहसराय
दलसिंहसराय प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज अजनौल के भटगामा गाँव मे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण की प्रतीक्षा सूची में धोखाधड़ी कर सरकारी कोष से रुपया हजम करने का मामला प्रकाश में आया हैं। बताया जाता हैं कि भटगामा निवासी वार्ड नम्बर 2 नर्मदेश्वर झा पिता स्व. जयकृष्ण झा ने अनुमंडलीय लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को दिए जाने वाले आवेदन द्वारा इस बात की जानकारी देने लोक शिकायत कोषांग पहुँचे परन्तु लिंक फेल होने के कारण कल बुधवार को आवेदन नहीं लिया जा सका। वे बेरंग वापस हो गए।
आवेदन में लिखा गया हैं कि मेरे एवं मेरे पुत्र के नाम शौचालय निर्माण की सूची में अंकित था। परंतु वर्तमान प्रतिनिधियो के द्वारा बताया गया कि आपके एवं आपके पुत्र प्रमोद कुमार के शौचालय निर्माण संबंधी अनुदान राशि का पूर्व में उठाव हो चुका हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी शौचालय के नाम पर ग्रामीण अवनिकान्त मिश्र एवं विजयकांत झा के नाम पर भी शौचालय निर्माण अनुदान की राशि का पूर्व में उठाव हो चुका हैं।
इस मामले में आवेदक का कहना हैं कि ग्रामीण राजनीतिक के तहत धोखाधड़ी कर मेरे पुत्र तथा ग्रामीणों का सरकारी अनुदान का उठाव कर लिया गया हैं। उन्होंने मामले की अविलम्ब जाँच कर दोषी को उचित दण्ड एवं लाभुकों को लाभ दिलाने की माँग की हैं।