
इण्टर के परीक्षाफल के प्रकाशन मे अनियमितता देख सड़क पर उतरे छात्र , आगजनी कर रोड किया जाम
बनियापुर (सारण) :
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इण्टर के परीक्षाफल के प्रकाशन मे व्यापक पैमाने पर अनियमिता एंव गड़बड़ी बरते जाने का आरोप लगाते हुए सैकड़ो आक्रोसित छात्रो ने एनएच 101 पर सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा पोखरा पर आगजनी कर यातायात पूर्णतः बाधित कर प्रर्दशन किया.आक्रोसित छात्रो ने सुबे के शिक्षा मंत्री एंव इण्टर कैन्सील के सचिव के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की.सड़क जाम एंव प्रर्दशन से सड़क पर अफरा तफरी का माहैल कायम हो गया एंव सड़क के दोनो ओर वाहनो की लम्बी कतारे लग गई जिससे यात्रियो एंव राहगिरो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.लगभग तीन घंटा तक चले सड़क जाम एंव प्रर्दशन के दैरान छोटे एंव दुपहिया वाहन मार्ग बदल अपने गंतव्य की ओर जाती रही मगर बड़ी वाहने जाम मे फंसी रही.सड़क जाम की सुचना पर थानाघ्यक्ष रामविनय पासवान, हम नेता अजीत सिंह,छात्र नेता अमित कुमार,उप सरपंच राकेश कुमार सिंह सहित र्दजनो प्रवुद्ध लोग जाम स्थल पंहुच काफी मशक्त के बाद आक्रोसित छात्रो को शांत करा सड़क जाम समाप्त कराया उसके बाद स्थिति समान्य हुई एंव जाम मे फंसे वाहन एंव राहगिर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किये.
आक्रोसित छात्रो का आरोप था की कापी के मुल्यांकण एंव परीक्षाफल के प्रकाशन मे व्यापक पैमाने पर अनियमिता वरती गई है.विज्ञान के पेपर मे पूर्णाक 35 की जगह 38 अंक दिया गया है वही कई छात्रो को आब्जेक्टिभ पेपर मे 35 तो थ्योरी पेपर मे महज एक अंक मिला है जिससे कापी मुल्याकन के गड़बड़ी उजागर हो रही है.आक्रोसित छात्रो का आरोप था की वगैर शिक्षक एंव संसाधन की व्यवस्था किये आये दिन परीक्षा पैर्टन मे बदलाव किये जाने से छात्रो का समय एंव भविष्य दोनो र्बवाद हो रहा है.जाते जाते आक्रोसित छात्रो ने अल्टीमेटम दिया की कापी का पुनः मुल्याकन कर अविलम्ब परीक्षाफल मे सुधार नही किया गया तो चरणवद्ध तरीके से आन्दोलन चलाया जाएगा जिसके जिम्मेवार इण्टर कैसिंल होगा न की परीक्षार्थी व छात्र.
–आक्रोसित छात्रो को समझाते थानाघ्यक्ष—




Recent Comments