नौतन:-हिन्दू नववर्ष की स्वागत मे निकली प्रभात फेरी 

✍🏻 दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की कलम से लिखी गई खबरे ; – सरस्वती बाल विधालय के छात्र /छात्राओ के द्वारा बुधवार को हिन्दू नववर्ष के स्वागतार्थ मे प्रभात फेरी निकाला गया । नौतन मे स्थित कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से  बलुआ गांव होते हुए खाप टोला से स्वसंस्थान पहुंचा । जिसमे छात्र / छात्राओ द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारो से आकाश गूंज उठा ।


वही छात्र / छात्राओ के स्वागत मे ग्रामीण एवं समाज सेवियो ने भी नववर्ष की बधाई के साथ चॉकलेट व मिठाई बांटी । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक मंडल ने प्रधानाध्यापक श्री लालबाबू यादव के आदेशानुसार सभी शिक्षको के सहयोग से सफल बनाएं । इस मौके पर सूरेश जी, फूलेना जी, रमाशंकर जी, मनोज जी, नरेन्द्र जी, अनिल जी, अमित जी, सत्येंद्र जी, रमेश जी, विजय जी आदी शिक्षक मौजूद रहे । वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यो द्वारा पूर्ण गणवेश मे भी प्रभात फेरी निकाली गई ।।