जलालपुर को हराकर भावलपुर बना मां गढ़देवी टी ट्वेन्टी क्रिकेट कप का विजेता

मढ़ौरा, सारण ।

थाना के पीछे चीनी मिल खेल मैदान में खेले जा रहे मां गढ़देवी टी- ट्वेन्टी क्रिकेट ट्रुर्नामेंट के फाइनल मैच में भावलपुर ने जलालपुर को हराकर विजेता कप जीत लिया। भावलपुर की टीम ने टास जीतकर जलालपुर को पहले खेलने के लिये बुलाया । पहले खेलते हुये जलालपुर ने 20 ओवर में 254 रन बनाये । आत्यंत रोमांचक रहे मैंच में भावलपुर की टीम ने 19वें ओवर में ही नौ विकेट के नुकसान पर जरुरी रन बनाकर मैंच जीत लिया।

खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शको को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय ने कहा कि ग्रामिण क्षेत्रों मे क्रिकेट सर्वाधिक खेला जाने वाला खेल बन गया है । इस विधा में अच्छे अच्छे खिलाड़ी सामने आ रहे है । भविष्य में संभावना है कि हमारे बीच से कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ले । उन्होने क्रिकेट ट्रुर्नामेंट के बड़े आयोजन के लिये आयोजकों के प्रयास को सराहा और उनका हौसला बढ़ाया । कहा की मढ़ौरा चीनी मिल की जमीन पर सरकार से एनओसी प्राप्ति का प्रयास करेंगे और इसे वेहतर आधुनिक सुविधायुक्त खेल मैदान में परिवर्तित करेगे ।

मैंच उपरांत विधायक जितेन्द्र राय विजयी टीम को विजेता कप प्रदान किया। उप विजेता टीम को प्रखंड प्रभारी राजद अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मांझी, युवा राजद नेता नंदन कुमार और आयोजक राजीव सिंह उर्फ पेंटर ने कप प्रदान किया । मैंच का मैन आफ द मैंच डा. रंजीत शर्मा ने और मैन आफ द सिरिज पूर्व मुखियां सरेश सिंह ने भावलपुर टीम के विट्टु कुमार को प्रदान किया । वही विजेता टीम को बिग ब्रांड के संचालक डब्लू सिंह ग्यारह सौ की नगद राशि प्रदान की।भाजपा नेता मनोज सिंह ने विजेता टीम के खेल की प्रशंसा करते हुये उन्हे शुभकामना दी ।
एम्पायरिंग मंटू और मुकुल सिंह ने स्कोरिंग मनीष सिंह ने जबकि कमेंन्ट्री नौसाद और आलम ने की । आयोजन में पेंटर सिंह, आशु सिंह, प्रभाकर उर्फ मोनू सिंह, सोनू सिंह, बिनोद कुमार मांझी, विकास सिंह, गुड्डु सिंह, मंटू सिंह, गौरव सिंह, मों आलम, नौसाद आलम सहीत अन्य ने सक्रिय सहयोग दिया ।