नौतन:-कोतराहाॅ के ट्रैक्टर चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया 

दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की कलम से लिखी गई खबरे :- स्थानीय थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहाॅ निवासी बादशाह यादव पिता देवराज यादव 38 वर्षीय की मौत बुधवार संध्या चार बजे जयश्री यादव के घर के पास स्थानीय गांव के ही एक बोलेरो से टक्कर हो जाने से हो गई । सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार बादशाह यादव ट्रेक्टर चला रहे थे ।

तभी एक बोलेरो से टक्कर हो गई ।इसी दौरान इनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई , और बोलेरो का ड्राइवर मेराज आलम बोलेरो लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि बोलेरो भी श्यामपुर कोतराहाॅ का ही है । वही बोलेरो चालक का नाम मेराज आलम बताया जा रहा है । सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष श्री कुन्दन कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुँचकर जायजा लिया तथा दोषियो पर कारवाई करने का आश्वासन दिया ।