सारण :सही से चले और सुरक्षितपहुंचे-नीलमणी रंजन 
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक 

छपरा 
सारण एसपी के निर्देश पर छपरा ट्रैफिक इंचार्ज नीलमणि रंजन ने आज अपने ट्रैफिक बल के साथ शहर के भिभिन्य चौक चौराहों पर पर्चे बांटे जिसमे ट्रैफिक नियमो से सम्बंधित जानकारियां है अपने इस मुहिम से ट्रैफिक पुलिस छपरा के नागरिकों से की अपील। 
छपरा पुलिस प्रशासन द्वारा छपरा के नागरिकों से एक अपील की गई है जिसमे ट्रैफिक नियमो के अनुसार वाहन चलाने की बात कही गई है और यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु कुछ अपेक्षा है । जिसमे कुछ कानून के अनुपालन से सम्बंधित बिंदुओं पर सख्ती से करवाई करने की भी बात कही गई है । जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय मजूबत हेलमेट पहने वाहन चलाते समय मोबाइल से बात नही करे गति सीमा से बाहर एवम अनियंत्रित ढंग से वाहन नही चलाये सड़क पर यत्र तत्र गाड़ी खड़ी नही कर  तथा हमेशा लेन में ही चले । 
वही इस पर्चे के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमो का पालन नही करने वालो पर होगी सख्त करवाई।