निलंबित लिपिक काट रहे दारौंदा जंक्शन पर टिकट
#परवेज़ अख्तर/दारौंदा (सिवान) :
पूर्वोत्तर रेलवे के सिवान-छपरा रेलखंड के बीच दारौंदा स्टेशन पर सोमवार को आरक्षण केंद्र काम पर काउंटर पर करीब डेढ़ माह पहले गबन मामले में निलंबित लिपिक शेषनाथ गौतम तत्काल काउंटर पर टिकट काटते दिखाई दिए। कुछ यात्रियों ने बताया कि आए
दिन तत्काल आरक्षण के समय पर काउंटर पर बैठकर टिकट काट रहे हैं, हालांकि टिकट काटने वाले ललन कुमार शर्मा बगल में बैठे रहते हैं। इसको लेकर लगातार यहां चर्चा का विषय बना हुआ था कि कैसे निलंबित लिपिक काउंटर में टिकट काटने बैठ जाते हैं। इसी चर्चा पर सोमवार को टिकट काट रहे निलंबित लिपिक शेषनाथ गौतम की फोटो वायरल हो गई। विदित हो कि पूर्वोत्तर रेलवे दारौंदा जंक्शन स्थित आरक्षण काउंटर पर
वाणिज्य लिपिक शेषनाथ गौतम मार्च माह में दस दिनों का बिक्री टिकट का रुपये बैंक के कर्मी को किसी बहाने बना कर नहीं दिया था। करीब सात लाख रुपये से अधिक राशि गबन मामले में रेलवे ने लिपिक शेषनाथ गौतम को निलंबित कर दिया। कई दिनों से अनुपस्थित होने के चलते दारौंदा रेलवे जंक्शन परिसर में नोटिस चस्पाया गया था। इधर टिकट काटते फोटो वायरल से एक बार भी लिपिक का गबन का मामला ताजा हो गया है।
—————