भिक्षाटन कर उपलब्ध कराया गया शुद्ध पेय जल

छपरा :सामाजिक कार्यो में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली संस्था ‘माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन’ जलालपुर के जी.एस. बंगरा के द्वारा फिर से एक बार ततपरता दिखाते हुए पानी की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराया गया l
माँझी प्रखंड स्थित कोहरा गाँव में बीते 2 माह से पानी की बहुत ही बड़ी समस्या चली आ रही है।
गाँव का भूमिगत जल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण यहाँ के अधिकांश चापाकल सुख गये है जिस कारण गाँव के लोग पानी को लेकर बहुत ही व्याकुल है।
इन बातो की खबर शुक्रवार की संध्या में माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन को मिली l
संस्था की टीम के द्वारा शीघ्र कार्रवाई करते हुये शनिवार को राहुल सिंह के नेतृत्व में इस गांव का दौरा किया। शाम तक जिला पदाधिकारी और मुख्यमंत्री को अभ्यावेदन दिया गया। इसी दिन सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए शनिवार को रात्रि में अपने-अपने क्षेत्र में भिक्षाटन कर राशि इकट्ठा किया।
इस राशि से रविवार को जल की समस्या से पीड़ित प्रत्येक परिवार (35 परिवार) को शुद्ध पेय जल के जार उपलब्ध कराया गयाl यह तब तक होगा, जब तक कि इस समस्या का निदान न हो जाये। अर्थात प्रतिदिन संस्था के तऱफ से प्रत्येक परिवार को शुद्ध पानी का ज़ार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस मौके पर इस बलेसरा पंचायत के मुखिया श्री केशव सिंह को भी आमंत्रित किया गया।उन्होंने संस्था के कार्यो से प्रभावित होकर आज ही सबके सामने घोषणा की कि नल-जल कार्य योजना कोहरा गाँव के इसी वार्ड नम्बर- 2 में सोमवार से ही प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
शुद्ध पेय जल प्राप्त कर ग्रामवासियों के चेहरे पर ख़ुशी का माहौल दिख रहा था। समस्त ग्रामवासियो ने माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन को आभार व्यक्त किया, साथ ही संबंधित मुखिया जी को भी। इस कार्यक्रम में श्रीमान्त राठौर, शशि शेखर, रिशु शांडिल्य, भीम महतो आदि शामिल थे।




Recent Comments