अनियंत्रित गाड़ी ने रेलवे फाटक में मारी टक्कर,
#परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर के सिसवन ढाला पर रविवार की रात आठ बजे तेज रफ्तार से आ रही एक आॅटों ने जंक्शन के पूरब सिसवन ढाला फाटक में जोरदार टक्कर मार कर फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक हुसैनगंज थाना क्षेत्र छाता निवासी सेराजुद्दीन है। फाटक टूटने के बाद दो घंटे तक रेलवे ट्रैक से गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया। इसके बाद आनन फानन में फाटक बनने काम शुरू कर दिया गया और मैनुअल तरीके से ट्रेनों और गाड़ियों को पारी पारी से पार कराया गया। गार्ड मैन ने ट्रेनों को सड़क पर आकर झंडी दिखाकर ट्रेन को
आगे बढ़ाया । इधर सुबह में स्विच रेल के टूटने से भी कई गाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ा और इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामान करना पड़ा।
—————–