शतचंडी महायज्ञ को निकली भव्य कलश यात्रा

#परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज प्रखंड के टेढ़ीघाट के समीप मसान माई परिसर से श्रीशतचंडी महायज्ञ को लेकर हाथी-घोड़े बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा सोमवार को निकाली गई। कलश यात्रा में 2001 कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर टेढ़ीघाट होते हुए हथौड़ा दाहा नदी पहुंची जहां काशी से पधारे महाराज केदार घाट के वैदिक मंत्रों के साथ जल भरा गया। कलश यात्रा के दौरान दही माठा की व्यवस्था की गई थी। कलश यात्रा में शामिल महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को शरबत पिलाई गई। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी उर्फ हुलास चौधरी, सचिव राजेश यादव, कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार भगत, रामनरेश यादव, सहयोगी हथौड़ा पंचायत मुखिया विजय चौधरी, लालबाबू यादव, संतोष कुमार शर्मा, सत्येंद्र पांडेय, अरुण शर्मा, डॉ. शंभू चौधरी, भगवान यादव, दिनेश यादव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस दौरान कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को सोनू यादव, अजय पटेल, प्रमोद यादव, संदीप यादव, जीतू यादव, विकाश पटेल, प्रदुम्न कुमार, विजेंद्र कुमार आदि ने शीतल पेयजल तथा शरबत पिलाया। वहीं महायज्ञ में प्रवचन का भी आयोजन मंगलवार की शाम से किया गया है।
————




Recent Comments