प्रदीप पाण्डेय

गोंडा :
क्षेत्र में अनेक गांव खुले में शौच मुक्त हुए है। इसी के तहत ओडीएफ वेरीफिकेशन के अंतर्गत इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में मंगलवार को बेदपुर माफी, इमिलिया रामनाथ, गजाधरपुर और करुआपारा आदि ग्रामो का सत्यापन स्वक्ष भारत मिशन ग्रामीण के जिलास्तरीय अधिकारी ने किया। जिले से पहुंचे डीपीसी अभय प्रताप सिंह रमन ने खंड प्रेरक इटियाथोक राम जनम वर्मा के साथ इन ग्रामो का निरीक्षण किया। करुवापारा को छोड़कर बाकी तीनो ग्रामो में मौजूद विद्द्यालयो में बेवी या चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय ना होने की वजह से इनको ओडीएफ में अस्वीकृत किया गया है और डीपीसी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर इनको पूर्ण करवाकर दोबारा सत्यापन के लिए प्रस्ताव भेजा जाय। खंड प्रेरक ने बताया की ग्राम पंचायत करुआपारा में निरीक्षण के दौरान कुछ सुझाव और निर्देश दिए गए हैं जिसे जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सम्बंधित गांव के सचिव और सफाईकर्मी मौजूद रहे।