सारण : मारपीट कर जबरन मछली मारने को लेकर आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमनौर /सारण
अमनौर

थाना क्षेत्र के गोसी अमनौर स्थित विवादित जमीन लाल गढ्ढे से जबरन मछली मारने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर गोसी अमनौर गांव निवासी व कथित भू -स्वामी धनंजय बर्मा ने स्थानीय थाने में दूसरे पक्ष व गांव के ही सत्यदेव सिंह , शिवकुमार सिंह , दल्लू सिंह ,संजय सिंह ,अशोक सिंह ,राजीव सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उक्त आरोपियों द्वारा मेरे साथ मारपीट कर जबरदस्ती मेरे जमीन के गढ्ढे में पंपिग सेट से पानी निकाल कर उसमें की सभी मछलियां मार ली गयी. जबकि इस जमीन पर मुकदमा चल रहा है. जो भूमि सुधार उप-समहर्ता कोर्ट के विचाराधीन है. इधर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.