सिवान :चांडी में हुआ मुफ़्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन
#न्यूज़ इनपुट -मनेजर गुप्ता 

सीवान/तरवारा
जीविनगर थाना क्षेत्र के चांडी  बाजार में अर्जुन फाउंडशन के द्वारा बिहार सरकार के कुशल यूवा केन्द्र में रविवार को निशुल्क नेत्र  चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे सिवान के मशहूर नेत्र रोग चिकित्सक  डॉ. अमजद खान के द्वारा 743 मरीजो का जाँच किया गया तथा 465 रोगियों को गंभीर बिमारियों से ग्रसित मरीजों का जांचोपरांत आगे उचित इलाज हेतु अस्पताल पे बुलाया गया। तथा चश्मा एवं दवा वितरण किया गया।इस शिविर में कुल चिकित्सकिय परामर्श के साथ ईलाज किया गया। इस अवसर पर डॉ अमजद खान ने कहा कि रोगियों कि सेवा भगवान कि सेवा समझी जाती है।अर्जुन फाउंडेशन के आग्रह पर आज लगभग 800 के आस पास मरीजो को देखा गया आगे भी हम लोग गरीबो कि सेवा के लिए हमेसा तैयार है साथ ही साथ जेनेरल फिजिशियन डॉ सतीश कुमार ने भी लगभग 200 मरीजों का निशुल्क इलाज तथा दवा वितरण किये।इस अवसर पर अर्जुन फाउंडेशन के  निर्देशक अर्जुन कुमार साह ने कहा कि दुनियां में हर चीज का नजारा लेने के लिए हमारे पास आंखों का ही सहारा होता है। लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि बिन आंखों के यह दुनियां कैसी होगी?चारो तरफ अंधेरा ही अंधेरा मालूम होगा। दुनियां की सारी खूबसूरती आंखों के बिना कुछ नहीं है। आंखें ना होने का दुख वही समझ सकता है जिसके पास सेआंख की रोशनी चला जाता है।अध्यक्ष महोदय ने लोगों को नेत्रदान महादान से सम्बंधित बातों से लोगों को जागरूक किये। इस मौके पर प्रो० बिरेन्द्र प्रसाद यादव, शहजादा समीर(शिक्षक), सरफुद्दीन साहब ,शशिकांत कुमार, दिनेश, भूतपूर्व सूबेदार शिवजी यादव, नितेश, राजेश,फरजाना खातून नितेश कुमार सिंह ,नितेश कुमार अनन्त प्रसाद धर्मनाथ पाण्डेय मनोज कुमार गुप्ता  सहित संस्थान के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।