
जेसीसी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के फाइनल में फटिकवारा के टीम ने बासुदेवपुर चंदेल की टीम को हराकर कप पर जमाया कब्जा
महनार (वैशाली),07 जनवरी :जे सी सी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंटके फाइनल मुकाबले में फटिकवारा के टीम ने बासुदेवपुर चंदेल की टीम को 67 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते फटिकवारा की टीम ने आतिशी पारी खेलते हुए निर्धारित 16 ओवरों में आठ विकेट खोकर 243 रन बनाई। जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी बाशुदेवपुर चंदेल की टीम 15 ओवर तीन गेंद खेल कर 176 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार फटिकवारा की टीम 67 रनों से बाशुदेवपुर चंदेल की टीम को हराकर कप पर कब्जा जमाया। फटिकवारा की टीम के राजेश कुमार ने अपनी टीम के लिये 150 रन की आतिशी पारी खेलते हुए पांच विकेट लिये एवम् फटिकवारा के ही मंजीत कुमारने 91 रन की आतिशी पारी खेली। यह टूर्नामेंट 26 दिसम्बर से शुरू होकर 07 जनवरी को समाप्त हुआ।इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया था ।विजेता एवम् उप विजेता टीम को सामाजिक कार्यकर्ता सह गोरिगामा पंचायत संगीता सिंह के पति राजेश कुमार सिंह उर्फ़ खन्ना सिंह ने कप एवम् मेडल देकर हौसला अफजाई की। इस मौके पर श्री सिंह ने खिलाडीयो को संबोधित करते हुए कहा की खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो सामाजिक समरसता का प्रतिक है जिसमे जाती धर्म से ऊपर उठकर खिलाड़ी अनुशासन के साथ सामाजिक सौहार्द को निभाते हुए सामाजिक एकता की मिशाल पेश करते है। उन्होंने कहा की क्रिकेट खेल कैरियर का भी एक अच्छा रास्ता है।इस टूर्नामेंट के व्यवस्थापाक सोनू कुमार थे। इस टूर्नामेंट के निर्णायक नवीन कुमार एवम् बिट्टू शर्मा थे।इस मौके पर मुकुंद कुमार , चन्दन कुमार, अभय किशन, सौरभ कुमार, अमरजीत कुमार, बैकुंठ सिंह, सिकंदर सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।




Recent Comments