वैशाली: :क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अंदर ही उच्चके ने 44 हजार झपट कर हुआ फरार
प्रेम कुमार- बिदुपूर (हाजीपुर)

बिदूपुर थाना के चकौशन स्थित उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में शुक्रवार को रुपये जमा करने आये एक व्यक्ति से बैंक के अंदर ही उच्चके ने 44 हजार रुपये झपट कर फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कमल राय बैंक में रुपये जमा करने आये थे। जैसे ही वे अंदर प्रवेश कर रुपये जमा करने के लिए निकाले,वैसे ही उच्चके हाथ से रुपये झपट कर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही सरपंच अमरेश कुमार सिंह एवम पंचायत समिति सदस्य राम प्रवेश राय पहुंच कर घटना की जानकारी ली और पुलिस को सूचित किया।उनदोनो ने बताया कि शाखा प्रबंधक द्वारा उनलोगों को बताया गया कि सी सी टी वी के डाटा मेमोरी फूल हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने बैंक में पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।समिति सदस्य श्री राय ने आरोप लगाया कि बैंक के इर्द गिर्द हमेशा उच्चके मंडराते रहते है।इसके पूर्व भी इस तरह की घटना घट चुकी है।




Recent Comments