बेला रेल पहिया कारखाने में तेज रफ़्तार चलने वाली ट्रेनों में उपयोग की फोर्ज्ड व्हील के निर्माण का प्रस्ताव : रूडी
◆ सांसद ने सोमवार को कारखाना के अधिकारियों के साथ की वैठक।
◆ कारखाना परिसर में नागरिक सुविधाओं को बढ़ने का दिया आश्वासन

दरियापुर (सारण), 5 जुलाई, 2018 : रेल पहिया कारखाना दरियापुर, बेला में अब अत्याधुनिक तकनीक के सहारे पहियों के निर्माण की रफ्तार में तेजी आएगी, साथ ही आने वाले समय में कर्मियों के लिए अन्य अत्याधुनिक सुविधाए भी बहाल की जाएगी। इसके अलावे रेलवे के अधीन खाली पड़ी भूमि पर रेलवे निवेश करेगा। इन सब योजनाओं से न केवल पहिया उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि स्वतः रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इसके लिए स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पहल करते हुए रेल मंत्री श्री पियूष गोयल को योजना का एक प्रस्ताव भी दिया है। सोमवार की संध्या श्री रुडी ने बेला रेल पहिया परिसर का निरीक्षण किया।

इस दौरान संसद ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की जिसमे पूर्व विधायक मंटू सिंह, सीइओ रामचंद्र मीणा, मकैनिकल इंजिनीअर रविंद्र करकेता, प्रिंसिपल फाइनेंसियल अडवाइजर श्रीमती पुष्पा रानी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। श्री रुडी ने कहा कि भारतीय रेल हमारे देश में सबसे बड़े परिवहन का साधन तो है सबसे बड़ी नियोक्ता भी है। आज भारतीय रेल पुरे अफ्रीका ही नहीं बल्कि म्यांमार और अफगानिस्तान जैसे कई देशों में रेलवे का विकास कर रही है। हम सब भारतीयों को अपनी इस राष्ट्रीय सम्पति पर गर्व है।

श्री रुडी ने बताया की उन्होंने खाली पड़ी भूमि में रेल विभाग द्वारा निवेश कर अत्याधुनिक तकनीक के साथ लंबी दूरी की तेज रफ़्तार गाड़ियों में उपयोग होने वाले फोर्ज्ड व्हील के निर्माण का प्रस्ताव रेलवे को भेजा है। इसके पूरा होने के बाद इसके पहिये राजधानी और शताब्दी जैसी गाड़ियों में लगेंगे। श्री रुडी ने बैठक में अधिकारियों से चर्चा की और वहां की समस्याओं को जाना। कर्मियों द्वारा बेहतर स्वस्थ्य सुविधा और बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय की मांग की जिसपर संसद ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि कि परिसर में नागरिक सुबिधा उपलब्ध कराने के लिए और प्रयास किये जायेंगे। परिसर के अंदर और आसपास के इलाकों में नागरिक सुविधा और अधिक विकसित किये जायेंगे।
श्री रुडी ने पर्यावरण की भी परवाह की। उन्होंने हरी भरी धरती को जीवन का आधार बताया और दरियापुर प्रखंड क्षेत्र को हरित क्षेत्र बनाने के लिए आम जनता के सहयोग का आह्वान किया और इसकी शुरुआत करते हुए सांसद ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।




Recent Comments