नालंदा में राष्ट्रीय राजपूत महासभा ने 926 बूथों पर किया मतदान जागरूकता कमिटी गठित

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-

बिहार शरीफ – राष्ट्रीय राजपूत महासभा के स्थानीय कार्यालय उदन्तपुरी, बिहार शरीफ नालंदा के प्रांगण में महासभा द्वारा चलाए जा रहे नालंदा जिला में
मतदान जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह ने कहा
कि नालंदा जिले में कूल 2248 मतदान केंद्र बनाया गया है।राष्ट्रीय राजपूत महासभा सभी मतदान केंद्रों पर मतदान जागरूकता कमेटी का गठन कर रही है।
जो घर घर जाकर मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करेगा और अधिक से अधिक मतदान करवाने में मदद करेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रंजय सिंह चौहान ने कहा मतदान के अधिकार एवं मतदान का प्रभाव के प्रति हम लोग 111 सदस्यीय समिति अभी तक मात्र 926 बुथों पर ही जागरूकता कमेटी के गठन कर पाया हैं।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग प्रयत्नशील हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय राजपूत महासभा के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक पत्रकार कुमुद रंजन सिंह ने कहा की पिछले लोकसभा चुनाव मे मात्र 47% परसेंट ही मतदान हो सका जिसे हम लोग कम से कम 77 परसेंट से ऊपर करने का अभियान कर रखे हैं।

राष्ट्रीय राजपूत महासभा तमाम बूथों पर ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है कि गरीब और विकलांग विशेषकर महिलाओं को मतदान के लिए उत्साहित एवं प्रेरित कर सके।

इस अवसर पर राम प्रसाद सिंह, रामविलास सिंह,श्याम सुंदर सिंह, निरंजन सिंह,अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अरुण कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, डॉ कुमार अखिलेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह, प्रो यशपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।