शिवशंकर गुप्ता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे, कमी को पूरा करना मुश्किल
मढ़ौरा(सारण) :
भाकपा के पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पार्टी के समर्पित सिपाही का शिव शंकर गुप्ता के निधन से पार्टी को हुए नुकसान हुआ है । इसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीँ है । मढ़ौरा के उजरी सेन्दुआरी में आयोजित एक शोक सभा में भाकपा के जिला सचिव का राम बाबू सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहीं । 78 वर्षीय शिव शंकर गुप्ता मशरक प्रखंड के पदमौल गांव से थे । उन्होने 1967से ही भाकपा के झंडे तले गरीब गरीबों की लड़ाई लड़ने की ठानी जो जीवन पर्यन्त उसे जारी रखा । पार्टी ने कई कई बार उन्हें जिला कार्यकारिणी और जिला परिषद में रखा । इस मौके पर मढ़ौरा भाकपा सचिव संजय कुमार सिंह , प्रो रजाक हुसेन , शिक्षक नेता भूपेश भीम , जमादार राय , संजय राय , संजीत कु सिंह , सहित अन्य भाकपा कार्यकर्ताओ ने भी शोक सभा को संबोधित किया, अध्यक्षता भरत राय ने किया ।




Recent Comments