अनियंत्रित स्कार्पियो की ठोकर लगने से पांच वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

मांझी(सारण) : शनिवार को दोपहर मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर भभौली गांव के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो की ठोकर लगने से एक पांच वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक भ भौली गांव निवासी संजय बीन का पांच वर्षीय बुलेट कुमार बताया जाता है। बालक की मौत की खबर पाकर आसपास के सैकड़ों लोगों ने सड़क पर बंस बल्ला आदि रखकर सड़क जाम कर दिया। बाद में थानाध्यक्ष आदि ने जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित लोग सीओ को बुलाने की मांग पर अड़े था। बाद में सीओ दिलीप कुमार के समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया जा सका। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा पूर्व जिप सदस्य धर्मेंद्र सिंह समाज गुड्डू सिंह मनोज यादव तथा बसपा नेता लक्ष्मण मांझी आदि मौजूद थे। बाद में पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम हेतु छपरा भेज दिया।