सूबे में 15 साल की पति-पत्नी की सरकार फिर सत्ता में लौट माल कामाना चाहते हैं, वहीं अब सूबे में लालटेन की भी जरुरत ख़त्म हो गई है : नीतीश कुमार

परसा-सूबे में 15 साल की पति पत्नी की सरकार ने बिहार का क्या विकास किया है।यह आप सभी से नही छुपी है।अपनी गलती की सजा मिलने पर साजिस और कोर्ट के निर्णय को गलत बता कर लोगो को दिग्भर्मित कर सत्ता में लौट माल कामना चाहते है।अब सूबे में लालटेन की जरुरत ख़त्म हो गई है।इसके बाद भी लोग लालटेन की बात कर रहे है तो आप सावधान हो जाइए।की फिर बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाह रहे है।उक्त बातें एनडीए प्रत्यासी संसाद स पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी के पक्ष में सभा सम्बोधन करते हुए उच्च विद्यालय मकेर के प्रांगण में मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कही।मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर प्रहार करते हुए कहा कि जब पति जेल जा रहे थे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना कर सात पर 15 साल बने रहे उस समय नाड़ी उत्थान विहार की विकास रोजगार नही देखाई दिया।वोट के लिए न जाने कौन कौन गलत फहमी फैलाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने सूबे के विकास के लिए चलाई गई योजनाओ की चर्चा करते हुए कहा कि मदरसा की शिक्षको की समस्या का समाधान दलित महादलित अल्पसंख्यक की शिक्षा में गिरावट को सर्वे कर शिक्षा से जोड़ने का काम किया।किसान को बिजली से सिचाई ब्यवस्था उपलब्ध कराने की आश्वासन दिया।बृद्धा पेंशन सुखाड़ आपदा के नियम में हुई बदलाव की जनकारी दिया।बिजली सड़क नलजल नली गली पोषक छात्रबृति साईकिल योजना कन्या विवाह कन्या उत्थान योजना आदि योजनाओ पर चर्चा करते हुए।विकास के नाम पर सहयोग करने का अपील करता हूँ।उन्होंने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास हुआ है।और आज पांच साल में ही देश का नाम बिदेश में गूँज रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री को हाथ मजबूत करने के लिए एनडीए प्रत्यासी राजीव प्रताप रूडी के चुनाव चिन्ह कमल छाप पर बटन दबाकर भाड़ी मतों से जिताने का अपील किया।वही भाजपा प्रत्यासी संसाद राजीव प्रताप रूडी ने संबोधित करते हुए राजद प्रत्यासी पर तंज कसा।रूडी ने कहा कि राजद प्रत्यासी के दमाद ने सारण वासियो से वोट नही करने का अपील किया है।प्रत्यासी के दमाद ने सारण जिला संसदीय क्षेत्र को माता पिता का अधिकार बताया है।उन्होंने उपस्तिथ लोगो से लोकतंत्र में किसी का पुस्तैनी क्षेत्र नही होता है।इस लिए आप लोग पुस्तैनी क्षेत्र से राजद को विदा करने का अपील किया।उन्होंने मुख्यमंत्री को अस्वस्थ्य करते हुए कहा कि लोकसभा में नरेंद्र मोदी को पीएम और विधान सभा में नितीश कुमार को सीएम बनाने का मकेर की जनता ने ठान लिया है।उन्होंने पीएम और सीएम के नेतृत्व में हुई विकास कार्य और देश के विकास के लिए कमल छाप पर बटन दबाने का अपील किया।कार्यक्रम को पूर्व मंत्री गौतम सिंह जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह विधायक शत्रुधन तिवारी पूर्व विधायक मंटू सिंह पूर्व विधायक लाल बाबू राय जिलाध्यक्ष दीपक सिंह जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू पूर्व प्रमुख नन्द किशोर सिंह जगरनाथ ठाकुर संतोष महतो रितेश रौशन गामा सिंह जीप सदस्य नागेश्वर बैठा सुदीश सिंह आदि ने अपना विचार प्रकट करते हुए एनडीए प्रत्यासी राजीव प्रताप रूडी को भाड़ी मतों से जिताने का अपील किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंटू सिंह द्वारा सीएम को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।वही विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों मुखिया द्वारा नुतिश कुमार को बड़ा फूल का माला पहनाकर स्वागत किया गया।मौके पर ब्रजेश सिंह पप्पू सिंह प्रभात दुबे राकेश सिंह सुचिंद्र साह निरंजन शर्मा जितेंद्र सिंह अवधेश पर्वत आदि उपस्तिथ थे।