•कोटवा: घर से भागी पत्नी को खोजने पहुंचे युवक को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

•मोतिहारी (पू.च.) कोटवा थाना क्षेत्र के बझिया गांव से घर से भागी पत्नी को खोजने पहुंचे युवक को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ मंगलवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बताया गया कि बड़हरवा कला निवासी युवक राजन सहनी की पत्नी से विवाद हुआ जिसके बाद वह घर से भाग गई।

पत्नी को खोजते हुए वह बझिया पहुंच पत्नी की तलाश शुरू की। लोगों के घर जाने से नाराज ग्रामीणों ने युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो पता चला कि युवक की गाड़ी चोरी की है।

गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसने आमापर निवासी सुरेन्द्र राय से 28 हजार रुपये में बाइक खरीदी थी। सुरेन्द्र राय ने एक जाली कागज बना दिया था। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।