मांझी(सारण) । मांझी प्रखंड जदयू के संयोजक पूर्व मुखिया अख्तर अली के आवासीय परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में बूथ कमिटी के गठन को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू तथा जिला संगठन प्रभारी अरविंद राय को कुल 16 पंचायतों की बूथ कमिटी की सूची सौंपी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर पूर्व मुखिया अख्तर अली ने नेताओं को फूल माला तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया। बैठक में पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिंह मांझी विधान सभा प्रभारी उमेश ठाकुर प्रखंड प्रभारी अब्दुल रहीम राईन मनोज पटेल गुड्डू सिंह तथा राम बेलास राय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।