
दो किशोरिया तलाब मे डूबी,दोनो की मौत
————
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
——-
मढौरा(सारण)
थाना क्षेत्र के तालपुरैना गांव की पोखर मे नहाने गई दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई ।सोमवार को दो सहेलिया अपने गांव मे स्थित पोखर मे नहाने गई थी ।बताया जाता है की नहाने के क्रम मे एक की गहरे पानी मे चले जाने से डूबने लगी ।डूबते देख दूसरे ने बचाने की कोशिश की तो वो भी देखते ही देखते गहरे पानी मे जा डूबी ।हरेंद्र प्रसाद की 12 वर्षीय पुत्री सुनयना कुमारी वर्ग पांच एवं हकिम मिया की 13 वर्षीय पुत्री शाहजादी खातून वर्ग छः की गाव के ही विद्यालय की छात्रा बतायी जाती है ।घटना के समय पोखर पर खड़े युवक ने भी बचाने की कोशिश किया ।तलाब मे कूद बचाने गया तो अपने को असुरक्षित पाकर वापस किनारे आ गया ।हल्ला के बाद ग्रामीण जुटे और दोनो को बाहर निकला ।बेहोशी की हालत मे दोनो को रेफरल अस्पताल मढौरा लाया गया ।जहां पर डॉक्टर ने दिनो को मृत घोषित कर दिया ।ग्रमीणो की सूचना पर डेढ़ घंटे तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची तो कुछ देर के लिये ग्रामीण आक्रोशित हो गये ।जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को लिखित दिया की दोनो किशोरिया अपनी गलती से डूबी है ।पुलिस से कागजी प्रक्रिया कर दोनो शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया ।
——
न्यूज़ इनपुट-विपिन कु मिश्रा




Recent Comments