जार का प्रदेश स्तरीय लोकतत्रं मे पत्रकार की भुमिका विषयक विचार गोष्ठी सम्पन्न

आजाद मोहम्मद नेब ब्यूरो प्रमूख दैनिक खोज खबर राजस्थान
जयपुर 27 मार्च । जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की श्रीगंगानगर की ईकाई की ओर से रविवार को प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं लोकतंत्र में पत्रकार की भूमिका विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन चितलांगिया धर्मशाला में हुआ। मुख्य अतिथि जार के प्रदेशाध्यक्ष नीरज गुप्ता थे। मुख्य वक्ता ललित शर्मा (राष्ट्रीय संगठन सचिव एनजेयूआई) थे। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पांजली एवं दीप प्रज्जवलन के साथ आरंभ हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीशर्मा ने लम्बे अर्से बाद श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ क्षेत्र में आयेाजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सभी जिलों में होने चाहिए। उन्होंने देश व समाज के लिए पत्रकारों की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत सबसे बड़ा संवैधानिक देश है। संविधान में पत्रकारिता को कोई स्तम्भ नहीं माना गया है। लेकिन लोगों ने इसे संविधान का चौथा स्तम्भ बना दिया है। पत्रकार सच्चाई लिखे तो उन्हें कोप भाजन बनना पड़ता है। श्री शर्मा ने पत्रकारिता को वर्तमान में संवैधानिक संरक्षण की आवश्यकता बताते हुूए कहा कि निष्पक्ष और सही पत्रकारिता ही सही मुकाम तक पहुंचा सकती है। सुबह से शाम तक खबर के लिए भटकने वाले पत्रकार की खबर जब अखबार में एक कॉलम के किसी कोने में सिमट जाती है तो स्पष्ट हो जाता है कि पत्रकारिता मिशन नहीं व्यवसाय बन गया है। इन विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए देश में मीडिया काऊंसिल का गठन होना चाहिए। यह काऊंसिल जनता और पत्रकारों के बीच समन्वय बनाने का काम करे। क्योंकि गांवों के अंशकालीन पत्रकारों को पै्रस काऊंसिल कोई मान्यता नहीं देती। जबकि जमीन से प्रथम पंक्ति में जुड़े इन्हीं को सबसे अधिक संरक्षण की जरूरत पड़ती है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पै्रस काऊंसिल बनाने की शुरूआत कर दी है। इससे पत्रकारिता की भूमिका लोकतंत्र में मजबूत होगी। पत्रकारों पर होने वाले हमलों को रोका जाना चाहिए तथा सरकार की तरफ से न केवल अधिस्वीकृत पत्रकार के बजाय हर पत्रकार को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने पत्रकार कल्याण की राशि पर सभी पत्रकारों का हक बताते हुए स्पष्ट किया कि इस कोष में आने वाले राशि समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों के एक प्रतिशत से जमा होती है। इसलिए इस राशि पर जमीन से जुड़े सभी पत्रकारों का हक है। उनका कहना था कि जब तक सरकारों का हम पर अंकुश रहेगा तब तक हमारा शोषण होता रहेगा।
खनन राज्य मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने कहा कि राजनैतिक एवं सामाजिक व्यक्ति को आगे बढऩे में समाचार पत्र एवं पत्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि पत्रकार निर्भीक होकर लिखे तो जनता व सरकार पर निश्चित रूप से असर होता है। उन्होंने बढ़ा-चढ़ाकर अतिश्योक्ति पूर्ण लिखने को पत्रकार एवं समाचार पत्र की विश्वसनीयता को कटघरे में खड़ा करने जैसा बताया। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं का सात दिन में निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।
जार प्रदेशाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाने पर स्थानीय ईकाई को साधुवाद देते हुए जानकारी दी कि वर्तमान में जार श्रमजीवियों का सबसे बड़ा संगठन है। इसकी ३१ जिलों में ईकाईयां गठित कर ३५०० से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने रोष पूर्वक कहा कि तहसील क्षेत्र के ग्रामीण पत्रकार की आवाज एवं समस्या सुनने को कोई तैयार नहीं है। जमीन से जुड़े ऐसे पत्रकारों की सबसे ज्यादा अनदेखी हो रही है। इसके लिए बार-बार सरकार के स्तर पर ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने कहा कि दिन-रात काम करने के बावजूद पत्रकार ही ऐसा है जिसे पूरा हक नहीं मिलता। उन्होंने खुद का पत्रकार कल्याण कोष बनाने की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी संकटकालीन स्थिति में पत्रकारों को सरकार या किसी अन्य तरफ देखने की जरूरत नहीं । संगठन द्वारा पत्रकारों का खुद का कल्याण कोष स्थापित किया जा चुका है। इसमें ३ लाख से अधिक का फंड भी आ चुका है। आज के कार्यक्रम में टोंक ईकाई की तरफ १ लाख ११ हजार रुपए नकद राशि इस कोष के लिए दी गई।
कार्यक्रम को सीमा संदेश के संपादक ललित शर्मा, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन राजकुमार गौड़, सांध्य बॉर्डर टाईम्स के संपादक रवि चमडिय़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद राय टाक, वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी विजय गोयल, टांटिया यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. एमएम सक्सेना ने भी सम्बोधित किया। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष अतुल अरोड़ा ने संगठन की गत बैठकों का विवरण सभी सदस्यों के समक्ष रखा। इससे पहले बजरंग शर्मा ने स्वागत गीत गाया। महासचिव संजय सेठी ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने जताया। कार्यक्रम के समापन पर संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करते हुए विभिन्न प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर चर्चा की गर्ई।
कार्यक्रम में पूर्व सभापति जगदीश जांदू, सीओ सटिी तुलसीदास पुरोहित, बिहाणी शिक्षा न्यास निदेशक राजेंद्र राठी, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता,भाजपा नेता राजकुमार सोनी, प्रदीप धेरड़, नजिी बस ऑपरेटर यूनयिन अध्यक्ष सोनू अनेजा, मिर्जेवाला सरपंच लालचंद, श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जांदू, पदमपुर से भोजराज जैन सहित जार की प्रदेश इकाई, जिला इकाई एवं बीकानेर संभाग के अनेक पत्रकार कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम आयोजन में बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी, ट्रेडर्स एसोसएिशन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम चितलांगिया, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, वरिष्ठ समाज सेवी विजय गोयल, अशोक चांडक, यूआईटी अध्यक्ष संजय महिपाल,टांटिया यूनिवर्सिटी, डेरा सच्चा सौदा, कच्चा आढ़तिया संघ अध्यक्ष कुलदीप कासनियां, यूआईटी पूर्व चेयरमेन राजकुमार गौड़, भाजयूमो जिलाध्यक्ष गुरवीर बराड़, बस ऑपरेटर युनियन अध्यक्ष सोनू अनेजा, इंडस्ट्रीयल एस्टेट एसोसिएशन अध्यक्ष विजय जिंदल का विशेष सहयोग रहा।




Recent Comments