सारण :दरियापुर में उज्जवला योजना से गरीब महिलाओं को मिली मुफ्त गैस कनेक्शन

दरियापुर
स्थानीय प्रखंड के गरीब महिलाओं को भारत गैस एजेंसी ने मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किया । स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुड्डी के निर्देश पर भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राकेश कुमार सिंह के पहल पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश राय के हाथों वितरण कार्य हुआ । गुरुवार को नाथा छपरा पंचायत के छोटका बनेया गांव के दर्जनों गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन का लाभ पहुंचा । इस मौके पर संजय कुमार , रमाकांत प्रसाद , पथलू राय , सोना राय साहित कई अन्य भी थे ।